राजाखेड़ा श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

राजाखेड़ा श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

राजाखेड़ा

नगरपालिका राजाखेड़ा ने कस्बे की स्वयं सेवी संस्था श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान के सहयोग से नेहरू उद्यान नगरपालिका राजाखेड़ा परिसर तहसील एवं पंचायत समिति परिसर स्थित पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि राजाखेड़ा कस्बे की स्वयं सेवी संस्था श्री सौम्य सुयोग्य संस्थान द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यालय नगरपालिका को परिंडे उपलब्ध कराए जिन्हें विभिन्न स्थानों जहां पक्षियों का आवागमन अधिक रहता है ऐसे स्थानों पर लगाया गया ।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन तहसीलदार एवं कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी टिकेंद्र सिंह उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नाहर सिंह पार्षद प्रतिनिधि गिरवर सिंह जादौन संस्था के कोषाध्यक्ष रवि जैन नगरपालिका कार्मिक संजय गीतम सिंह अशोक पहाड़िया आदि उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!