राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता “आपके अधिकार – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता “आपके अधिकार – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल

कुमार चंदन, चतरा।

चतरा:राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा सदर प्रखंड के पंचायत दरियातु में आयोजित “आपके अधिकार – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए। माननीय मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। इसके उपरांत माननीय मंत्री ने कार्यक्रम में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। कई मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्याओं को जल्द सुलझाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। माननीय मंत्री श्री भोगता ने लाभूकों के बीच कम्बल, पेंशन, जॉब कार्ड आदि के स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया।मौके पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, युवा राजद प्रदेश नेता बिनोद भोगता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, मंत्री प्रतिनिधि उदय वर्मा, भोली प्रसाद साहू, स्थानीय मुखिया सुरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज रवानी, रंजीत सिंह, अवधेश सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!