रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब का खेप बरामद
– वाहन जब्त , तस्कर गिरफ्तार।
तारापुर(मुंगेर)से गौरव कुमार की रिपोर्ट
तारापुर थाना शहीद स्मारक के समीप तारापुर की पुलिस ने रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त किया है। साथ ही एक स्काॅपियों वाहन जब्त किया एवं तीन तस्कर को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि तारापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने उक्त बातों की जानकारी देते हुए कहा कि रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान एक स्काॅपियों वाहन से बलेनडर पराईड 180 एमएल के 2 पेटी , सीमबा 500 एमएल के 5 पेटी , मैजिक मोमेंट 180 एमएलके 2 पेटी , विस्की 180 एमएल के 2 पेटी , स्टेरलिंग रिजर्व 180 एमएल के 2 पेटी कुल 13 पेटी जब्त किया गया। तथा एक स्काॅपियों वाहन न0 बीआर 10 पी बी 4787 भी जब्त किया गया है। और तीन तस्कर अमित कुमार , रिंकेश कुमार व आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।