रात से लगातार हो रही बारिश के चलते आज शहर के लगभग सभी वार्डो में जलभराव की स्थिति बन गई

//इटारसी// रात से लगातार हो रही बारिश के चलते आज शहर के लगभग सभी वार्डो में जलभराव की स्थिति बन गई

जिसके चलते वार्ड के रहवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लगातार बारिश के चलते लोग अपने घरों में पानी निकालते दिखाई दिए तो कोई अपने घर से ही बाहर नहीं निकल पाए वार्ड नंबर 10 पीपल मोहल्ला क्षेत्र में घरों के अंदर पानी भरा गया तो वही शासकीय स्कूलों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही दूसरी और देखा जाए तो आवाम नगर चौराहा जोकि NH 69 है वहां भी आज करीबन 4 से 5 घंटे नदी नाले उफान पर रहे जिससे कि भारी मात्रा में ट्रक कार दो पहिया वाहन सभी सड़क पर ही खड़े रहे और जाम की स्थिति बनी रही तो बही यातायात भी प्रभावित हुआ l वार्ड के लोगों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है यह समस्या हर वर्ष की है इस समस्या को लेकर हमने नगर पालिका वार्ड पार्षद को बहुत बार शिकायत कर चुके हैं पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है l R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!