रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को दिन में 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में होगी

समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे

इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा

इस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा

17 जनवरी को मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

यह शोभायात्रा रामनगरी के पांचकोस की परिधि में भ्रमण करेगी

18 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी जिसमें वास्तु पूजन, वरूण पूजन आदि होगा

19 तारीख को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा

21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा

22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में प्राणप्रतिष्ठा होगी

इसमे षोडशोपचार के बाद मूर्ति का अक्षत पूजन होगा

इसके बाद नए मंदिर में विराजमान रामलला की पहली आरती उतारी जाएगी

अयोध्या रिपोर्टर अभिनीत पांडेय अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!