राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पथ संचलन निकाला

Place ~ उतरौला

R9. भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

 

Report ~ वाजिद हुसैन

Slug ~
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पथ संचलन निकाला
Anchor ~

नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पथ संचलन निकाला। रामलीला मैदान से निकाले गए पथ संचलन में जिले भर के स्वयंसेवक व स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति देश प्रेम के गीतों के गुणों के साथ पूरे नगर में निकाली गई पथ संचलन जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। गोंडा मोड़, हनुमानगढ़ी, ज्वाला महारानी मंदिर, बड़ी मस्जिद, पचपेड़वा तिराहा, बस स्टॉप, डाकघर होते हुए पथ संचलन श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर गया। वहां से अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर आकर पथ संचलन का किया गया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संपर्क प्रमुख व मार्ग प्रमुख गंगा सिंह ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिदान, अनुशासन, देश प्रेम, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता का पोषक है। आज नब्बे से अधिक देशों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं हैं जहां अनुशासन देश प्रेम निष्ठा समर्पण के लिए स्वयंसेवकों को तैयार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!