राहुल मोटर्स के द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

राहुल मोटर्स के द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आगरा फतेहाबाद रोड स्थित मियांपुर कलाल खेरिया में राहुल मोटर्स के द्वारा प्रथम दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन को तीन वर्गों में किया गया जूनियर बालक की 1600 मीटर, जिसमे 13 वर्ष से 16 वर्ष तक के एवम 3200 मीटर में 17 वर्ष से 19 वर्ष तक बालिकाओं में 1600 मीटर में 13 वर्ष से ऊपर की प्रतियोगिता की गई जिसमे बालिकाओं में जरार की अम्बिका वर्मा ने प्रथम स्थान और द्वतीय स्थान शिवानी यादव तृतीय स्थान पर रुचि यादव रही
जूनियर बालिक में किरावली के अंकित इन्दोलिया प्रथम द्वतीय स्थान पुष्पेन्द्र एवम तृतीय स्थान पुष्पेंद्र यादव रहे सीनियर बालक नौ पुरा लकावली के गौरी कुशवाह प्रथम , निक्की भारती द्वतीय और तृतीय स्थान मनीष लोधी रहे । तीनो प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राहुल मोटर्स के द्वारा साइकिल और गोल्डमेडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रैक सूट व मैडल से सम्मानित किया गया राहुल मोटर्स के चेयरमैन विनोद राजपूत ने कंहा की यह आयोजन हमने पहली बार कराया है इस तरह के आयोजन भविष्य में हमारे द्वारा होते रहेंगे जिससे क्षेत्र के युवाओ में जागरूकता आएगी और धीरे धीरे बड़े बड़े आयोजनो में हिस्सा लेंगे और हमारे देश का नाम रोशन करेंगे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से लोगो का जनसैलाब दर्शक बनकर बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे आयोजन में मुख्य रूप से राहुल मोटर्स के चेयरमैन राजेश राजपूत विनोद राजपूत रामनिवास राजपूत हरेंद्र राजपूत रनवीर सिंह दीवान सिंह राजेश राजपूत रामलाल यादव नेत्रपाल राजपूत उमेन्द्र डॉ राजेन्द्र सिंह विष्णु प्रताप वर्मा प्रयाग नारायण हरिकिशन लोधी दुर्गेश कुमार अजय कुमार लोकेश युवराज सिंह हिम्मत सिंह प्रकाश राजपूत राजवीर नरेन्द्र सिंह अंकुर सिंह कृष्णा दीपक राजपूत भूरा महेश राजपूत रामनरेश रमेश इत्यादि से उपस्थित रहे ।

संजय सिंह तोमर रिपोर्टर R9भारतआगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!