भरतपुर
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्ती के प्रयास
भरतपुर. बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में गदेखार रेलवे पुलिया के पास बयाना हिंडौन रेलमार्ग ट्रैक पर मंगलवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली एसएचओ बाबूलाल गुर्जर, टाउन चौकी इंचार्ज निर्भय सिंह गुर्जर, जीआरपी चौकी इंचार्ज केशव सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास पहचान का कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। साथ ही अभी यह भी खुलासा नहीं हो सका है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिरा है या पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर कोटा-आगरा पैसेंजर ट्रेन से बयाना भिजवाकर युवक के शव को पहचान के लिए बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे