रेल मंत्रालय ने किया सतर्क आरपीएफ में भर्ती की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की

रेल मंत्रालय ने किया सतर्क

आरपीएफ में भर्ती की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की

R9भारत सतना से बलवीर सोनी

सतना पश्चिम मध्य रेल फेक एवं असत्य सूचनाओं के विरुद्ध हमेशा सतर्क एवं सजग रहा है। अभी हाल में ही ऐसी सूचना मिली है कि कुछ वेबसाइटों ने एक नोटिस प्रकाशित किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2022 परीक्षा के माध्यम से भर्ती करा रहा है जो पूर्णतः फेक एवं असत्य है। इस संबंध में सभी संबंधितों को सतर्क एवं आगाह किया जाता है कि रेल मंत्रालय द्वारा कोई ऐसी अधिसूचना जारी नहीं की गयी। कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी सूचना प्रकाशित कर सामाजिक एवं एवं अवैधानिक कृत्य किया जा रहा है जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

अतः पुनः एक बार फिर से स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय रेल सुरक्षा बल द्वारा ऐसी कोई भर्ती का विज्ञापन/नोटिस प्रकाशित नहीं किया गया है। ऐसी फेक अफवाहों से सतर्क एवं सजक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!