R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय
रोजगार दिवस का आयेाजन आज अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में होगा आयोजित
सिंगरौली,
महाप्रबंध जिला व्यापार एवं
उद्योग केन्द्र श्री मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के निर्देश के परिपालन में युवा दिवस के अवसर पर दिनांक 12.01.2022 को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी बैढ़न में प्रात: 11:00 बजे से रोजगार दिवस का आयोजन किया गया है । उक्त आयोजन में म0प्र0 शासन/भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, रोजगार सीजन, स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथकर विक्रेता योजना, स्वरोजगार योजना तथा स्व-सहायता समूह क्रेडिक लिंकेज योजना के अंतर्गत पात्र हित ग्राहियों को स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किये जायेंगे । उन्होने बताया कि कोविड गाइड लाईन का पालन करते हुए निर्धारित संख्या में ही हितग्राही उपस्थित होगें । वहीं माननीय मुख्यमंत्री जी के उदबोधन का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित जन-प्रतिनिधिगण एवं हितग्राही देख एवं सुन सकेंगे ।