रोटरी बददी ने दसोरा माजरा स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर।
बरोटीवाला 7 जून निकटवर्ती ग्राम पंचायत भटौली कलां के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला के छात्र भी इस भीषण व तपती गर्मी में अब ठंडे व आरो के पानी का आनंद ले सकेंगे। रोटरी बददी द्वारा उन्हें 80 लीटर की केपेसिटी का वाटर कूलर भेंट किया गया है। एसएमसी के प्रधान रामप्रताप व अन्य सदस्यों ने इस समस्या से बीडीसी मेम्बर पुष्पिंदर कौर को अवगत करवाया की स्कूल के बच्चों को इस भीषण गर्मी के चलते ठंडे पेय जल की समस्या से जूझना पड़ता है। इस पर बीडीसी मेम्बर पुष्पिंदर कौर ने रोटरी बददी से सम्पर्क साधा।इस पर रोटरी बददी ने स्कूल को यह वाटर कूलर भेंट कर इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया।रोटरी बददी के प्रधान अतुल गुप्ता ने कहा कि संस्था ऐसे सामाजिक कार्यो के लिए भरपूर कोशिश कर रही है और यह कोशिश भविष्य में भी जारी रहेगी।उन्होंने बच्चों को 20 बेंच देने को भी कहा।बीडीसी मेम्बर पुष्पिंदर कौर ने कहा कि शिक्षा के मंदिर स्कूलों का सर्वागीण विकास करवाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उचित माहौल स्कूल में मिले। उसके लिए वह भरपूर कोशिश कर रही है।समिति के प्रधान रामप्रताप व समिति व बीडीसी मेम्बर पुष्पिंदर कौर ने रोटरी बददी का आभार जताया।आज स्कूल में इस अवसर पर रोटरी बददी के प्रधान अतुल गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष सतीश कौशल,जॉइंट सेकेट्री कार्तिक शर्मा,अध्यापक अनिल कुमार,एसएमसी के प्रधान रामप्रताप,जोगिंदर ठाकुर,रमेश ठाकुर,विकास
क्ष व अन्य।