लखनऊ गोंडा मार्ग पर एक बार फिर मिला शव पुलिस जाँच मे जुटी करनैलगंज/गोण्डा….

(अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत लखनऊ गोंडा मार्ग पर एक बार फिर मिला शव पुलिस जाँच मे जुटी करनैलगंज/गोण्डा –

 

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत करनैलगंज-लखनऊ हाइवे स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर  भालियन पुरवा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई । एक माह के अंदर आज इस हाइवे पर दूसरा शव मिला है,इसके पूर्व अभी दो सप्ताह पहले  इसी मार्ग पर एक महिला का भी शव सरयू पुल के पास मिला था जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है जिसके लिए पुलिस लगी हुई है। और पुलिस द्वारा मृतक महिला की शिनाख्त हेतु जन सहयोग मांगा गया है। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!