लखनऊ मंडल के अपर निदेशक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कमलापुर/सीतापुर- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर में उस समय हड़कम्प मच गया जब अपर निदेशक डाक्टर गिरजा शंकर बाजपेई लखनऊ मंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलापुर मे अचानक पहुंचकर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया तथा अस्पताल परिसर मे साफ-सफाई के साथ साथ पेयजल शौचालय महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, ड्यूटी रूम , लैब, दवा वितरण कक्ष के साथ साथ दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए अस्पताल परिसर मे मौजूद मरीजो व उनके परिजनो से बात की निरीक्षण मे सबकुछ ठीक ठाक पाने जाने पर अपर निदेशक संतुष्ट दिखे उनके जाने के तुरंत बाद ए सी एम ओ डाक्टर सुरेन्द्र शाही ने कमलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया इस मौके पर एससीएमओ डाक्टर सुरेन्द्र सिंह, डाक्टर रियासत अली, फार्मासिस्ट आर पी सिंह, लैब असिस्टेंट अवधराम, वार्ड ब्वाय अंकित बाजपेई, स्वीपर नीरज कुमार, स्टाफ नर्श प्रिया गौतम मौजूद रहे।