लखनपुर उप तहसील परिसर में रूफटॉप सोलर लगने की प्रक्रिया से खुशी की लहर।

लखनपुर उप तहसील परिसर में रूफटॉप सोलर लगने की प्रक्रिया से खुशी की लहर।

 

 

 

नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर परिसर में 21 किलोवॉट रूफटॉप सोलर पॉवर लगने की प्रक्रिया से यहां के निवासियों मे खुशी की लहर दौड़ गयी। गौरतलब है की समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपकर राजकीय उप तहसील भवन मे रूफटॉप सोलर पॉवर लगाने की मांग की थी। क्योंकि बिजली की कटौती के चलते किसानों के वयनामा,रिलीजडीड,दानपत्र, गोदनामा,शपथपत्र, इकरारनामा,पट्टा रजिस्टर्ड आदि राजस्व कार्य प्रभावित होते थे इसके अलावा श्री सालासर इंडस्ट्री के इंजीनियर उत्तमसिंह ने बताया की लखनपुर के राजकीय पशुऔषधालय, राजकीय बालिका विद्यालय,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अटल सेवा केंद्र आदि के भवनों पर भी रूफटॉप सोलर स्थापित किये जाएंगे। उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के राजकीय भवनों पर रूफटॉप सोलर स्थापित करवाने के लिए महेश लखनपुर के साथ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक कुंवर जगतसिंह, तहसीलदार दीपा यादव का आभार प्रकट किया है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!