सीतापुर अपडेट
रिपोर्ट रंजीत प्रजापति
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के तंबौर-लहरपुर मार्ग पर निर्माणाधीन गेट के निकट से पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह नगर चौकी प्रभारी जयप्रकाश यादव कांस्टेबल मनीष चौधरी विनय पटेल युसूफ अली अर्पित विश्नोई के द्वारा सूचना के आधार पर लहरपुर-तंबौर मार्ग पर निर्माणाधीन गेट के निकट से श्याम जी दीक्षित पुत्र दिलीप कुमार दीक्षित निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना लहरपुर को चोरी की UP 34 AD 6415 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल लाल रंग की बरामद की जिस पर पुलिस के द्वारा धारा 379/411 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।