लूटपाट के मामले में 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर धौलपुर जेल से किया गिरफ्तार,

रुदावल( भरतपुर) 12 दिसंबर

लूटपाट के मामले में 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर धौलपुर जेल से किया गिरफ्तार,

खनन क्षेत्र में लूटपाट के मामले मे दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी राजवीर उर्फ रज्जो गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर धौलपुर जेल से गिरफ्तार किया है। रुदावल थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी बयाना हरीराम कुमावत के निकट पर्यवेक्षण एवं सीओ रूपवास नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में थानाधिकारी नरेन्द्रसिह राजावात ने मय जाप्ता के कार्रवाही करते हुए पिछले करीव 2 वर्ष से बंशी पहाडपुर इलाके में सनलाईट मिनरल्स खान पर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे वाछित आरोपी राजवीर उर्फ रज्जो पुत्र दीवानसिह गुर्जर निवासी छिंग्गा का अड्‌डा अतराज पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को प्रोडक्शन वारन्ट पर धौलपुर जेल से गिरफ्तार किया है।
रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!