रीपोर्ट-मुखतार अंसारी बांका
_____
आज दिनांक 06-12-2022 को कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के परिसर में विभागीय निर्देशानुसार लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के अन्तर्गत प्रभातफेरी, भाषण, निबंध, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के नेतृत्व में किया गया। छात्र/छात्राओं ने महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार की हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, कौशल से वंचित रखना, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, घरेलू हिंसा, लैंगिक प्रताड़ना, बलात्कार, जबरदस्ती शादी आदि विषयों पर अपना विचार खुलकर रखे।
इन प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:-
भाषण-
प्रथम- माईकल मरांडी- 7
द्वितीय- प्रियल वर्णवाल- 6
निबंध लेखन-
प्रथम- खुशी कुमारी- 6
द्वितीय- राहूल कुमार- 8
चित्रांकन-
प्रथम- पिहू रानी- 6
द्वितीय- रितिका कुमारी- 5
इन सभी विजेताओं को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस तरह के सभी कार्यों में विद्यालय की शिक्षिका शशिकला कुमारी, सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी, राखी कुमारी आदि की सराहनीय सहयोग रहा।