लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 5 मंत्रियों को किया ‘पावरफुल’

विभागों के वितरण में संशोधन करके दिया स्वतंत्र प्रभार
डिप्टी सीएम दीया कुमारी सहित 5 मंत्रियों को दिया स्वतंत्र प्रभार,
पंचायतीराज के अधीनस्थ अलग-अलग विभागों का स्वतंत्र प्रभार,
आचार संहिता से पूर्व मध्य रात्रि को कैबिनेट सचिवालय ने जारी किया आदेश,
डिप्टी सीएम दीया कुमारी को पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ महिला, बाल विकास विभाग का दिया गया स्वतंत्र प्रभार
मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ कृषि विभाग का दिया स्वतंत्र प्रभार
मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का स्वतंत्र प्रभार
मंत्री मदन दिलावर को पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ प्रारंभिक शिक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार
मंत्री अविनाश गहलोत को पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार
सीएम के अनुमोदन के बाद मध्य रात्रि कैबिनेट सचिव सुधीर शर्मा ने जारी किए आदेश।।
👆भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट 👆