वरिष्ठ नागरिकों एवं निशक्तज़नो का सहारा बनेगी पुलिस
आपरेशन सम्बल के जरिए बुजुर्गों एवं निशक्तज़नो का सम्बल बनेगी पुलिस

पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वृद्धजनों एवं निशक्तज़नो की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन संबल चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इसके जरिए बुजुर्गों की निगरानी की जाया करेगी। धौलपुर पुलिस जिले में रहने वाले बुजुर्गों की जानकारी बीट प्रभारी के जरिए एकत्रित करेगी। इसके लिए सबंधित क्षेत्र के बीट प्रभारी घर घर सर्वे कर वृद्धजनों की जानकारी जुटाएंगे। पूरा खाका तैयार होने के बाद नियमित अन्तराल पर उनके घर तक पहुंच कर संबल दिया करेगें। पुलिस का फोकस घर पर अकेले रहने वाले वृद्धों पर अधिक रहेगा। पुलिस की तरफ से किए जाने वाले सर्वे से पता चलेगा कि शहर में कितने वृद्ध है। कितने वृद्ध दंपत्ती अकेले रहते हैं। ऐसे में इन परिवारों को पुलिस का संबल मिल सकेगा। नियमित निगरानी के जरिए वारदातों को कम करने का प्रयास किया जाएगा। घर पर अकेले रहने वाले वृद्धजनों के साथ ठगी व लूट की वारदात हो जाती है। धौलपुर पुलिस द्वारा आपरेशन सम्बल के जरिये बुजुर्गों एवं निशक्तज़नो से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है|
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट