वार्डों में मोटर स्थापित करने के दिए गए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

वार्डों में मोटर स्थापित करने के दिए गए निर्देश

रायगढ़। शहर के भूमिगत जल स्त्रोत में पानी सप्लाई के लिए मोटर डालने और उससे पानीपत सप्लाई शुरू करने के निर्देश मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने दिए हैं। निर्देश के तहत वार्ड में मोटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।


मिनीमाता चौक पर मोहल्लेवासियों ने पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया था। समस्या को जानने मेयर श्रीमती जानकी काटजू मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से समस्या को जाना। इसके बाद निगम के जल विभाग को तत्काल विभिन्न वार्डों में भूमिगत जल स्रोतों में मोटर स्थापित करने और उसे पानी की सप्लाई तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। निर्देश के तहत भूमिगत जल स्रोतों में मोटर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया
बताया गया विभिन्न वार्डों में अब तक 16 से ज्यादा मोटर स्थापित किया जा चुका है। इसी तरह प्रस्तावित अन्य जगहों पर जल्द ही मोटर स्थापित कर दिया जाएगा। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने इस दौरान कहा कि विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या आ रही है। पूर्व में भी कई वार्डों में मोटर स्थापित कर पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। वर्तमान में भी मोटर स्थापित करने का कार्य चालू है। आने वाले दिनों में पानी सप्लाई पर किसी तरह के समस्या नहीं आने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर रहे शहरवासियों से पूर्व की भांति पानी सप्लाई की सुविधा शुरू होने का आश्वासन दिया।

राशन कार्ड केवाईसी 30 तक
राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने हेतु खाद्य विभाग द्वारा केवाईसी कराया जा रहा है। इस पर मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने शहर के सभी 48 वार्डों के गरीबी रेखा एवं ए पी एल कार्डधारी हितग्राहियों को अपने राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए संबंधित राशन दुकानों में से संपर्क करने और केवाईसी के कार्य 30 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!