वार्ड की सड़कों का पानी निकासी नही होने पर वार्ड वासियों का अनोखा प्रदर्शन….

इटारसी
वार्ड की सड़कों का पानी निकासी नही होने पर वार्ड वासियों का अनोखा प्रदर्शन

 

वार्ड नं 2 में बीते कई वर्षों से यह जल भराव की समस्या बरसात में अक्सर होती है इस बार भी कुछ ऐंसा ही नजारा यहां देखने को मिला ,बीती रात जब कुछ देर बरसात हुई तो वार्ड नं 2 पर भगत सिंह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया,जहाँ चारो और पानी ही पानी नजर आ रहा है ,नाली कहा है ,सड़क कहा है यह सब अदृश्य है
इसी समस्या को लेकर जब वहां के रहवासियों से पूछा गया तो बताया गया कि हमारे वार्ड के पार्षद महोदय जो कि वर्तमान में नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर भी है उनके होते हुए भी हमारी समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है
जबकि उन्हें कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है ,पर हर बार सिर्फ अस्वाशन ही मिलता आया है कभी समस्या का समाधान नही मिला उपाध्यक्ष महोदय से ,
बच्चो को स्कूल जाने में समस्या हो रही है ,
महिलाये मंदिर नही जा पा रही,
मार्ग पूर्णतः बन्द है पानी के कारण,

इन्ही समस्याओं को देखते हुए यहां के रहवासियों ने नाव में सारी महिलाओं औऱ बच्चो को बैठाकर पानी में नाव चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया ।

R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!