वार्ड पार्षद लोकेंद्रसिंह चौहान ने साधारण सभा की मिटिग में उठाई मांग ,राजाखेड़ा नगरपालिका में साधारण सभा की मीटिंग का आयोजन किया गया, नगरपालिका प्रशासन और अधिकारियो से राजाखेड़ा की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया और पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी, पौखरो के सौन्दर्यीकरण के नाम पर जनता का पैसा बेफुजूल खर्च किया जा रहा है भूतेश्वर की पोखर पर बिना अतिक्रमण उठाए कार्य किया जा रहा है

उसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया, नगरपालिका में जो प्रमोट होकर जमादार बनाए गए हैं उनको किस नियम के तहत बनाया गया है उसकी भी रिपोर्ट लेने के लिए अधिकारियों से बात की और पारदर्शिता के लिए पुरजोर तरीके से निर्देश दिया, नगरपालिका के पैसे से जो प्राइवेट बाउंड्री बॉल बनाई गई है उसकी जांच हो, पुलिस चौकी राजाखेडा पर जनता के लिए एक शौचालय का निर्माण किया जाए जिससे जनता को सुगमता हो, बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है उससे पहले सभी नाली और नालों और पौखरो की तुरंत प्रभाव से सफाई की जाए जिससे कि पिछली साल की तरह राजाखेड़ा की बुरी स्थिती ना हो, राजाखेड़ा में आवास के नाम पर जो फर्जी पट्टे बांटे गए हे उनकी जाँच हो इसके लिए अधिकारियों और राजाखेडा नगरपालिका प्रशासन को पुरजोर तरीके से निर्देश दिए, नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी कि राजाखेड़ा के लोग को नगरपालिका मे अपना काम कराने आते हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार ना करे, जनता से प्यार से बात करे, अंत मे जो राजाखेड़ा की रोड जर्जर पडी है उनको तुरंत प्रभाव से दुरस्त किया जाए जिससे कि लोगों को आने जाने मे सुगमता हो। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर जनता की सहानुभूति के लिए काम करना होगा सभी विकास कार्यों पर ध्यान देना होगा आप सभी कर्मचारियों अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कह देता हूं आप सभी किसी भी आम नागरिक को कार्य के लिए परेशान नहीं करोगे कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी टिकेंद्र सिंह ने कहां की आपकी सभी मांगों को लेकर हम सभी ध्यान आकर्षित करेंगे और जमीनी स्तर पर काम करेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष भारतीय के जनप्रतिनिधि नाहर सिंह जाटव सभी पार्षद गढ़ व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा