विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के लखेतर गाँव के दो सगे भाइयों रोशन लाल व रत्तन लाल की दो गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई

मंगल ठाकुर
बरठीं बिलासपुर

विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के लखेतर गाँव के दो सगे भाइयों रोशन लाल व रत्तन लाल की दो गोशालाएं आग की भेंट चढ़ गई हैं।

अंदर बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई है।  पीड़ितों का कहना है कि गोशाला में पशुओं के लिए रखा घास आटा चक्की व दो सिलेंडर जल गए। उन्हें तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि लाइट भी नही थी। गांववासियों के सहयोग से आग को काबू पा लिया गया, मोके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई जिनकी बजह से आग को तो बुझा लिया गया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो गया था। लेकिन इस अग्निकांड में पशुओं का चारा और गोशाला जलकर राख हो गई। पीड़ित व्यक्तियों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है उधर हल्का पटवारी हिम्मर शुभम ने बताया की मौके का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है जल्द ही पीड़ित परिवारों को उचित सहायता राशि प्रशासन की ओर से दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!