विदिशा दुनिया को अलविदा कहने से पहले श्री हरि वृद्ध आश्रम के वृद्ध सतीश शर्मा कर गए अपनी देह एवं नेत्र दान

लोकेशन – विदिशा मध्य प्रदेश

जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी विदिशा

विदिशा दुनिया को अलविदा कहने से पहले श्री हरि वृद्ध आश्रम के वृद्ध सतीश शर्मा कर गए अपनी देह एवं नेत्र दान


विदिशा आर नाइन भारत जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित श्री हरि वृद्ध आश्रम के 71 वर्षीय बुजुर्ग श्री सतीश शर्मा की विदिशा अटलविहारी बाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में सघन उपचार के चलते उनका निधन हो गया हैं अपनी मृत्यु पूर्व ही उन्होंने चिकित्सा शिक्षा की मदद हेतु वृद्ध आश्रम प्रबंधन की प्रेरणा से अपनी देह दान एवं नेत्र दान की इच्छा जताई और संकल्प पत्र भरा स्वर्गीय सतीश शर्मा का पूर्ण मान सम्मान के साथ चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में देहदान किया गया ओर समय से ले जाने के कारण उनका नेत्र दान भी हुआ इस अवसर पर मेडिकल सुप्रिटेंडेंट आशुतोष मंगलगिरी एनाटॉमी विभाग प्रमुख डॉ विपिन खाड़े डॉक्टर रश्मि देहदान एसोसिएशन के प्रणेता डॉक्टर राकेश भार्गव नेत्र विभाग की अध्यक्ष डॉ उल्का श्रीवास्तव ओर आश्रम संचालक इन्दिरा शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ज्ञातव्य हो कि श्री सतीश शर्मा विदिशा के ही शिवाजी चोक के निवासी हैँ माता पिता के इकलौते पुत्र थे आकस्मिक ही माता पिता के निधन के बाद वे अकेले रह गए ओर रिश्तेदारों की उपेक्षा के कारण उनकी शादी भी नही हुई वे ग्रेजुएट थे ओर मंदिर में रहकर भगवान की पूजा अर्चना में ही समय गुजारा करते थे पर वृद्धावस्था में उनको क़ई बीमारियों ने घेर लिया था तो वे परेशान होकर जून 2022 में श्री हरि वृद्ध आश्रम आ गए थे ओर यहां सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे आश्रम संचालक इन्दिरा शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा ने उन्हें बहुत मान सम्मान के साथ रखा परन्तु वृद्धावस्था के चलते वे बीमार रहने लगे थे उनका इलाज विदिशा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार के दौरान ही उनका आकस्मिक निधन हो गया परंतु जाते जाते वे अपनी देहदान व नेत्रदान कर गए उनके इस पुण्य कार्य से किसी जरूरतमंद के जीवन का अंधेरा दूर होगा विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम के सभी बुज़ुर्गों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी आर नाइन भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!