विदिशा नटेरन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष विधायक एवं विदिशा कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

REPORT BY – कोक सिंह रघुवंशी

विदिशा नटेरन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष विधायक एवं विदिशा कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

विदिशा और नाइन भारत जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी विदिशा नटेरन की सामाजिक समरसता समिति द्वारा निर्मित महा परी निर्वाण दिवस के उपलक्ष में संविधान के रचयिता समतामूलक समाज के प्रणेता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की अष्टधातु से निर्मित विशाल आदम्यकद प्रतिमा का अनावरण व समरसता सम्मेलन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 6 दिसंबर दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण थाने के पीछे नटेरन में संपन्न होगा जिसकी तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन शमशाबाद विधायक राजश्री रूद्र प्रताप सिंह एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव व पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण किया गया नटेरन शमशाबाद क्षेत्रीय विधायक राजश्री सिंह ने बताया की डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण के साथ मुख्यमंत्री द्वारा सीएम राइम्स स्कूल नटेरन आई टी आई नवीन भवन नवीन एस डी एम कार्यालय भवन बंजारा समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुल्तानिया से सलैया तक रोड निर्माण संजय सागर बांध से शेष बचे 113 गांव में नल जल योजना तथा ग्राम ऐचदा में विद्युत सबस्टेशन आदि का भूमि पूजन जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ संपन्न होगा लगभग 200 करोड़ रुपए की सौगात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शमशाबाद विधानसभा को दी जाएगी स्थानीय विधायक राजश्री रुद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन एवं समरसता समिति ने जिले के समस्त जनता जनार्दन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं विदिशा जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी आर नाइन भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!