विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की भुसावर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश पुलिस एक महीने से कर रही थी। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना पर गठित टीम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी करने और लाखों रुपए हड़पने के आरोपी दौसा के सिकंदरा के सारुथला निवासी हरकेश कुमार बैरवा (35) पुत्र नानक चंद को बुधवार गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर उपखंड भुसावर क्षेत्र के गांव भेंसीना निवासी दो व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे