विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक एवं आवास सहायता के ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैंl

विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक एवं आवास सहायता के ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैंl

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में शिक्षा सत्र 2022- 23 में नियमित रूप से अध्ययनरत अनुसूचित जाति/ जनजाति के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक एवं आवास सहायता के ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैंl शासकीय महाविद्यालय भीमपुर के छात्रवृत्ति प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री शंकर सातंकर द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति / जनजाति की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के फार्म एमपी टास पोर्टल पर भरकर महाविद्यालय में दस्तावेजों के साथ जमा करना है। यह पोर्टल 15/ 4 /2023 को बंद हो जाएगा ।अतः सभी छात्र छात्राएं 15/04/2023 तक अनिवार्य रूप से आवेदन ऑनलाइन कर दस्तावेजों के साथ फार्म महाविद्यालय में जमा करें ।पोर्टल बंद होने के कारण कोई भी छात्र/ छात्रा किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। अतः सभी छात्र छात्राएं 15,/04/ 2023 तक अनिवार्य रूप से छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा कर दें i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!