विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा में प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम 16 फरवरी को होगा आयोजित

राजाखेड़ा —–राजाखेड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संवाद कार्यक्रम 16 फरवरी को पंचायत समिति राजाखेड़ा परिशर में रखा गया है जिसके लिए समस्त कार्यक्रम का नोडल प्रभारी उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा श्रीमती सृष्टि जैन को बनाया गया है तथा सहायक अधिकारी के रूप में राजाखेड़ा तहसीलदार एवं कार्यकारी नगर पालिका अधिषाशी अधिकारीटिकेंद्र सिंह को बनाया गया है कार्यक्रम में 7,, 8 हजार व्यक्तियों का लक्ष्य रखा गया है जिसको जिसको सफल बनाने हेतु सहायक अभियंता विद्युत विभाग ,,ब्लॉक प्रमुख शिक्षा अधिकारी,, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी,, थाना अधिकारी, विकास अधिकारी, प्रोगामर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग,, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग,, स्वास्थ्य अधिकारी,, सहायक कृषि अधिकारी,, राजाखेड़ाको विभागाअनुसार जिम्मेदारियां सौपी गई है नोडल प्रभारी श्रीमती सृष्टि जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं की जानकारियां देंगे जिसके लिए तैयारियां संबंधित विभागके अधिकारियों को विभाग के अनुसार ही दिनांक 15 फरवरी के शाम तक ही तैयारी करनी होगी एवं पंचायत समिति परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था कुर्सी टेबल टेंट पेयजल लाउडस्पीकर बिजली स्टेज आदि सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबधित विभागों को उपखंड अधिकारी द्वारा बैठक बुलाकर सूचित किया गया है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा