विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नदबई में की बैठक

भरतपुर 22 मई

विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नदबई में की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों से तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का किया निवेदन

 

भरतपुर ..”ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य के सम्मान में आयोजित 23 मई को विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा की तैयारीयों को लेकर उपाध्याय पाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा शहर मंडल नदबई की बैठक शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई ।बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा आमजन को यात्रा में शामिल करने की अपील की गई। साथ ही गुरूवार 23 मई को शाम 4 बजे, रेल्वे स्टेशन नदबई से शुरू होने वाली विशाल तिरंगा_यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त नदबई भाजपा परिवार द्वारा व्यापारी एवं आमजन से जनसंपर्क किया गया
तथा सभी नदबई वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने का निवेदन किया गया ।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र भातरा, भाजयुमो अध्यक्ष हर्ष लवानिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालमुकुंद बिहारिया, sc मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर जाटव, पूर्व पार्षद हरिशंकर उपाध्याय, पूरन रौतवार,ओमप्रकाश सिनसिनवार, विष्णुदत्त शर्मा,विशम्बर शर्मा, पप्पू चौधरी, राजेश खंडेलवाल, रघुनंदन उपाध्याय, प्रेम पिप्पल, गोविन्द शर्मा, राजवीर सिंह, अशोक दाढ़ी वाले,महेश कटारा, सुरेश जौहरी, ओमप्रकाश तेनगुरिया, हितेश शर्मा,सुरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश आदि लोग मौजूद थे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!