भरतपुर 13 अगस्त
विधायक किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे श्रीनगर, मृतकों के पारिवारिक जनों को सोंपे पर चार-चार लाख के चेक

भरतपुर. पिछले दिनों श्रीनगर, बयाना में बाणगंगा नदी में डूबने से सात युवकों की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मीणा ने मृतक परिवारजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपए के चेक सौंपे। साथ ही विधवा महिलाओं की पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, राजीविका एवं पालनहार योजना के तहत मृतकों के परिवारजनों को सम्मिलित कर लाभान्वित करने सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मृतकों के परिवारजनों को दिए जाने का आश्वासन दिया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे