विधायक रोहित वौहरा ने राजाखेड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत जसूपुरा एवं शाहपुरा के विभिन्न गांवों में बाढ़ से उत्पन्न हालातों का जायजा लिया और गुसाई शाला के प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की।

कुछ परिवारों के मकान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मौका पर्चा बनवाकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही, खेतों में हुई फसल नुकसान के मद्देनजर पटवारी को मौके पर गिरदावरी करने के निर्देश दिए, ताकि किसान भाइयों को समय पर राहत प्रदान की जा सके। विधायक रोहित वौहरा किसानो की समस्याओ को सुनने उनके ही गांव पहुंचे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा