चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में एक भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
मांदर की थाप पर थिरकते हुए दिखे रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया

करतला// कोरबा जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वे मांदर की थाप पर थिरकते हुए दिखे और अभ्यागतों का पैर धोकर, पीला गमछा से पगड़ी बांधकर व पीले चांवल का तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की रक्षा और जल जंगल जमीन की रक्षा करने अपील की गई। विधायक फूल सिंह राठिया ने करमा नृत्य समूह को 5000-5000 रुपये नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को 1000-1000 रुपये की नगद राशि देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं द्वारा मोटर साइकिल से स्वाभिमान रैली निकाली गयी, जो लगभग 3 किमी लंबी थी और 50 किमी की दूरी तय कर करतला के बस स्टैंड पर समाप्त हुई। साथ ही आदिवासी परंपरानुसार पूर्वजों को याद करते हुए पूजा-अर्चना की गई और अभ्यागतों का पैर धोकर, पीला पगड़ी और पीले चावल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के लिए फुगड़ी, पतरी सिलाई और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अइरसा रोटी, घोरिया रोटी, थोपोर्री रोटी और गुरहा भजिया जैसे पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।