विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
नोआमुंडी संवाददाता- शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं नोआमूंडी थाना परिसर में पहुंचे। नोआमुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह को हिंदु नव वर्ष की शुभकामनाएं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भगवा गमछा ओढ़ाकर एवम् मीठा खिलाकर दी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री निलेश ठक्कर, प्रखंड उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडे, प्रखंड सह मंत्री अनीश ठक्कर, सह मंत्री दीपू पान, कुंदन शाह, लक्ष्मण शाह, विक्की पोद्दार, रोहित वर्मा, प्रेम यादव, अनिकेत करुआ एवं दर्जनों बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।