विषम परिस्थितियों को मात देकर राजाखेड़ा की उमा राठौर ने हासिल किए 91% अंक,क्षेत्र में खुशी की लहर।
राजाखेड़ा।राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, राजाखेड़ा की होनहार छात्रा उमा राठौर ने 12वीं कला संकाय में 500 में से 455 अंक (91%) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।यह केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी संघर्ष गाथा भी है।
परीक्षा के दौरान उनके पिता रामज्ञान राठौर गंभीर रूप से बीमार थे और रिजल्ट से मात्र 20 दिन पहले एम्स,दिल्ली में उनका निधन हो गया।आर्थिक तंगी और गहरे पारिवारिक दुःख के बावजूद उमा ने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर पढ़ाई जारी रखी।उनकी मां राधा देवी गृहिणी हैं और परिवार की जिम्मेदारी का पूरा भार उनके कंधों पर था।ऐसे कठिन हालात में उमा ने जो कर दिखाया,उसने पूरे राजाखेड़ा क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा का माहौल बना दिया है।स्कूल प्रशासन व शिक्षकों ने भी उमा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उमा के बड़े भाई लव सिंह राठौड़ राष्ट्रीय स्तर पर नई शिक्षा नीति 2020 के ब्रांड एम्बेसडर हैं,वहीं छोटे भाई कुश राठौर राजाखेड़ा में सक्रिय पत्रकार हैं।उमा की यह सफलता पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए मिसाल है कि दृढ़ संकल्प और साहस से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा