विस्थापित मुसहर परिवार के बच्चों के लिए खुला दीनदयाल पाठशाला.

विस्थापित मुसहर परिवार के बच्चों के लिए खुला दीनदयाल पाठशाला.

पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

ग्राम मुरुमातु के विस्थापित मुसहर परिवार के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिले के पांडू पुराना थाना भवन में रविवार के दिन खुला दीनदयाल पाठशाला.ईस पाठशाला का शुभारंभ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एंव वंदना के साथ की. इस पाठशाला में मुसहर समाज के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सुजीत कुमार (स्नातक ) को मानदेय पर नियुक्त किया. श्री यादव ने कहा देश का विकास तभी संभव है जब निचले स्तर पर रह रहे सभी लोग शिक्षित हैं. मुसहर परिवार के भी बच्चे पढ़ लिखकर समाज के मुख्यधारा से जुड़े, यह मेरा प्रयास है. मौके पर जवाहर पासवान, सतीश पासवान, अजय राम,महेश रंजन, अखिलेश पासवान,सत्यनारायण सिंह, डॉ नंदू यादव, वीरेंद्र पाल, बीरबल सिंह,ज्ञानचंद राम, विष्णुकांत गिरी, विक्की कुमार जितेंद्र मुसहर,नंदलाल मुसहर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!