व्यापार महासंघ महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न,

व्यापार महासंघ महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न,

बारां –  व्यापार महासंघ द्वारा व्यापार महासंघ से जुड़े 65 ट्रेड व्यापार संघों के व्यापारियों को क्रिकेट मैच खेलने का आह्वान किया था ,जिसमें कई ट्रेड व्यापार संघों के खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैच खेलने पर सहमति बनाकर टीमों में रजिस्ट्रेशन करना शुरू किया,

 

 

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर व्यापार महासंघ से जुड़े सभी ट्रेड व्यापार संघो को क्रिकेट मैच के लिए टीम बनाने का आह्वान किया था, जिसमे, किराना व्यापार संघ, दी जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, टू व्हीलर पार्ट्स एसोसिएशन, फूड एसोसिएशन, सेन व्यापार संघ, मेडिकल एसोसिएशन, मोटर मार्केट वेलफेयर सोसाइटी आदि व्यापार संघों के व्यापारियों के खिलाड़ियों के नाम व्यापार महासंघ के पास आए व्यापार महासंघ ने चार टीमों में इन खिलाड़ियों की टीमें गठित की  ,सभी टीमों को 10-10 रनों का गेम खिलाया व्यापार महासंघ के देवकीनंदन बंसल ,यश भानु जैन, विमल बंसल, वेद प्रकाश टक्कर, कलीम भाई बोहरा ,सेनअदलकखा, कमलेश गोयल, राकेश जैन, मनीष लश्करी ,सुदर्शन झामब,महामंत्री नरेश ननवाना, शंकर महेश्वरी ,      चित्तौड़ा उपाध्यक्ष नरेश खंडेलवाल, कमलेश जैन, जगदीश बंसल, शंभू पोरवाल, संजय शर्मा, आनंद बंसल, भानु पोरवाल ,मनीष गर्ग ,दिलीप चौबे, मनोज पिपलानी, आसिफ भाई, हेमराज शर्मा मनोज बाटला धीरज हल्दिया, दिलबाग अदलखा,आदि व्यापारियों ने कहां की व्यापार महासंघ द्वारा पहली बार क्रिकेट मैच का आयोजन करने जा रही है, 4 टीमें बनाकर क्रिकेट मैच का श्री गणेश कीया, पहली टीम  टीम विवेकानंद टीम जिसने 78 रन बनाकर 10 ओवर का गेम खेल पारी समाप्त की,  द्वितीय टीम चाणक्य टीम ने 79 रन बनाकर ,एक रन व चार विकेट से जीत हासिल की, तृतीय टीम प्रताप टीम ने 118 रन बनाकर 10 ओवर का गेम खेल कर अपनी पारी समाप्त की , चतुर्थ टीम भगत सिंह टीम ने 118 रन बनाकर 10 ओवर का गेम समाप्त किया, प्रताप एवं भगत सिंह टीम का गेम टाई हो गया, विजेता के निर्णय लेने के लिए एक सुपर ओवर गेम का निर्णय लिया, जिसमें एक ओवर में प्रताप टीम ने 10 रन बनाए, भगत सिंह टीम ने 11 रन बनाकर एक रन से जीत हासिल की, व्यापारियों का क्रिकेट के प्रति उत्साह काफी रोचक नजर आ रहा था, सभी व्यापारी खुशी-खुशी गेम खेल रहे थे, अगले साल सुपर सप्ताह मैच करवाने का आग्रह कर रहे थे । व्यापार महासंघ की दो सुपर टीमेँ ,प्रताप टीम व भगत सिंह टीम  टीमों से सोमवार 13 जनवरी को धान मंडी युवा व्यापार संघ की टीमों से एक घमासान दमदार मैच होगा , जिसमें व्यापार महासंघ के व्यापारी खिलाड़ियों , ने कहा कि धान मंडी की टीमों से व्यापार महासंघ के खिलाड़ी जीत कर आएंगे , आज के मैच में पहली विवेकानंद टीम में राहुल आर्य ने कप्तानी की दी जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, दूसरी चाणक्य टीम से पवन अरोड़ा ने कप्तानी की टू व्हीलर पार्ट्स एसोसिएशन, प्रताप टीम में दिनेश शाक्यवाल ने कप्तानी की दी जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से,   भगत सिंह टीम की आशीष सांखला ने कप्तानी की मेडिकल एसोसिएशन, मैच मैनेजमेंट संजय शर्मा ने किया , सुपर सिक्सर  जितेंद्र शाक्यवाल ने तीन छक्के व पांच चौके मार सुपर रनर का खिताब जीता, किराना व्यापार संघ, निरंज नयन शर्मा ने  3 विकेट लेकर सुपर विकेट का खिताब जीता,फ़ूड एसोसिएशन , सुपर बॉलर में योगेश अग्रवाल टू व्हीलर पार्ट्स व्यापार संघ से विजयी हुए, सुपर बैटिंग जितेंद्र कोली किराना व्यापार संघ ने 44 रन बनाए , आशीष सांखला में 33 रन बनाकर सुपर बैटिंग का खिताब जीता,मेडिकल एसोसिएशन, कुमारा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक है, खेल को जीवन का आधार बनाएं,  चारों टीमों में लगभग 50  व्यापारियों ने भाग लिया।

पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!