शांति और सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का गुणगान किया गया।

बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

शांति और सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का गुणगान किया गया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ मुरपा क्षेत्र,कहीं सुंदरकांड तो कहीं निकाली गई शोभायात्रा

बालूमाथ । रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज बालुमाथ,सेरेगडा, गणेशपुर, मारगंलोइया मुरपा, केरी, ओकेया, भगेया, सीरम मे हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का गुणगान किया गया । वही मुरपा मे जागरण का भी आयोजन कीया गया। भगेया मे 11 कुडीयं हवन ,केरी मे कीर्तन, ओकेया मे श्रीराम का भव्य बालक का रूप बनाकर अखंड और कीर्तन का आयोजन किया गया। वही भगेया, केरी, सरदमटोला,मुरपा, मारंगलोइया के मंदिरो मे भंडारा का भी भव्य आयोजन किया गया था। बालूमाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ, गणेशपुर, सेरेगडा, केरी, मुरपा, ओकेया, मारगंलोइया, भगेया, सरदमटोला एवं अन्य मंदिरों में भी सुंदरकांड के अलावा रामचरितमानस का पाठ किया गया। जिला प्रशासन की निर्देश पर बालूमाथ पुलिस पुरी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों और चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । क्षेत्र के लगभग सभी प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे । यातायात सुचारु रूप से चला। सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान केरी में लोगों ने जुलूस भी निकाला।समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रो मे शांति और सौहार्द का माहौल बना हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!