चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
शा. उ. मा. विद्यालय सेन्द्रीपाली के 3 छात्राओ का हुआ नीट कोचिंग के लिए चयन
सेन्द्रीपाली//शा. उ. मा. वि. सेन्द्रीपाली के 3 होनहार छात्रा कु. चोनिया राठिया, कु.
कृतिका कंवर एवं कु. राधिका राठिया का चयन जिला शिक्षा विभाग कोरबा के द्वारा NEET कोचिंग हेतु देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था एलेन रायपुर के लिए किया गया है। इन छात्राओ ने इस वर्ष कक्षा 10 वीं मे कोरबा जिले मे सम्मानजनक अंक प्राप्त किये है।जिसके कारण इन तीनो छात्राओ ने एलेन कोचिंग संस्थान मे प्रवेश हेतु चयन मे सफलता अर्जित की है। इन छात्राओ के चयन से विद्यालय का मान सम्मान बढ़ा है तथा विद्यालय मे शिक्षक शिक्षिकाओ एवं विद्यार्थियो मे हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य श्री साधराम श्रीवास ने चयनित छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता इन छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रथम सीढ़ी है और अपने मेहनत से आशातित सफलता प्राप्त करके अपने परिवार एवं गुरूजनो एवं संस्थान का नाम रोशन करेगे।