शिक्षा विभाग के द्वारा 11 जनवरी को “”सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ”” अभियान चलाया जाएगा।

R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से….

शिक्षा विभाग के द्वारा 11 जनवरी को “”सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ”” अभियान चलाया जाएगा।


लातेहार प्रशासी पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दिनांक 11:01:2024 बृहस्पतिवार को प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे “”सीट बजाओ उपस्थित”” बढ़ाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
इस अभियान का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के सभी छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना है इस अभियान के तहत देना 11.01.2024 को सभी छात्र विद्यालय जाते के समय सीटी बजाते हुए विद्यालय जाएंगे।
इस क्रम में पदाधिकारी, शिक्षक कर्मी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, आम नागरिक ,सिटी बजाकर विद्यालय जाते हुए छात्र-छात्राओं का फोटो लेकर “” सिटी बजाओ”” कैप्शन के साथ सोशल मीडिया यथा x पूर्व में (ट्विटर) फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, स्पेनचैट इत्यादि में पोस्ट करेंगे।
लातेहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!