शिविर के आज तीसरे दिन विद्या भवन आरा के सभागार में मनरेगा ए

 शिविर के आज तीसरे दिन विद्या भवन आरा के सभागार में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पदाधिकारी/ कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन 104 चिकित्सीय परीक्षण किया गया। यह शिविर कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल बिहटा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। आज इस शिविर में मुख्य रूप से पीरो, संदेश और सहार प्रखंड के पदाधिकारी/ कर्मियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया । इस शिविर में शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़े हुए डॉक्टर उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य रूप से दांत, आंख, पेट , मस्तिक इत्यादि से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। बीना कुमारी आवास सहायक पीरो ने कहा कि मैं उप विकास आयुक्त महोदय बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने हम सभी कर्मियों के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवा । इस शिविर के माध्यम से कई तरीके की बीमारियों की जांच कराई गई । अनिल कुमार पी आर एस सहार ने कहा कि उप विकास आयुक्त सर का प्रयास सराहनीय है जिसके द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में हम कभी भी इस निः शुल्क शिविर की पर्ची पर अपना इलाज करा सकेंगे।शिविर को सफल बनाने में आसमा खातून जिला विकास शाखा प्रभारी, शालनी प्रज्ञा सहायक परियोजना पदाधिकारी (डी आर डी ए) अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) प्रियंका कुमारी जल जीवन मिशन प्रबंधक जल जीवन हरियाली, पवन कुमार एल डी सी (डी आर डी ए) और चंद्र प्रकाश कुमार तकनीकी सहायक इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रहे


[

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!