शिशु मंदिर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्रों ने किए मनमोहक प्रस्तुतियां

बुधवार को विद्यालय प्रांगण में महर्षि वेद व्यास जयंती (गुरु पूर्णिमा) का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित द्वारा विद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारी गण, विद्यालय अध्यक्ष, आदरणीय श्री सुनील कुमार सिंह जी, माननीय सचिव आदरणीय श्री रामस्वरूप पोद्दार जी, कोषाध्यक्षा महोदया आदरणीया श्रीमती मालती लागुरी जी के कर कमलों से संयुक्त रूप में कराकर किया गया। वंदना एवं अतिथि गुरुजनों के सम्मान के पश्चात अपने उद्बोधन में गुरु मां ने कहा की गुरु जीवन का वह दीप है, जो अपने ज्ञान से मानव जाति के कल्याण का सेतु निर्मित करता है। गुरु के बगैर मानव अपने अस्तित्व का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाता।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा, गुरु को समर्पित, नृत्य, संगीत, नाटक एवं भावनात्मक अभिव्यक्तियों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। विध्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के दौरान उपहार देकर सम्मानित किया गया।अंत में आभार ज्ञापन एवं शांति मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
उक्त कार्यक्रम के दौरान, एम.ई विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती साधना त्रिपाठी, कस्तूरबा महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता, डीएवी विद्यालय, नोआमुंडी के संस्कृत आचार्य सुरेश पंडा एवं अन्य उपस्थिति रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!