शुक्रवार 5 अप्रैल को रुदावल में आयोजित होगा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का राज्य व्यापी विशेष जागरूकता कार्यक्रम
भरतपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स नीति को लागू कर सुचारू रूप से चलाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तरफ से शुक्रवार 5 अप्रैल को आयोजित राज्यव्यापी विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत भरतपुर के कस्बा रुदावल में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो की कार्यशैली से अवगत कराने के लिए कस्वे के मैरिज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो से भाग लेने की अपील ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने की है।।
हेमंत दुबे