मंगल ठाकुर।
बरठीं बिलासपुर
शुक्र खड्ड भल्लू व सुनहानी सीर खडड के क्षेत्रों में खनन माफिया की ओर से किए जा बेतरतीब अवैध खनन का खामियाजा आईपीएच विभाग को अपनी जल योजनाओं में पानी का स्तर गिरने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। खड्डों में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन व सरकार द्वारा शिकंजा न कसने के कारण जल स्तर 20 सालों में लगभग 12 फुट नीचे गिर गया है। पेयजल योजनाओं को बचाने के लिए प्रशासन व सरकार को कोई ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है। जलस्तर गिरने से न तो पेयजल योजनाएं बचने वाली हैं और न ही किसानों की उपजाऊ भूमि को बहने से बचाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इस अवैज्ञानिक खनन से विकास खंड झंडूता के तहत कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोली कलां व घंडीर की सीमा पर दधोग टप्पे कुजैल की सरयाली खड्ड, सुन्हाणी, री, झरेड़ी, अमरोआ, बैहरन, तुंगडी, पिपलूघाट व शुक्र खड्ड में इन दिनों प्रशासन की नाक तले दोपहर को अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीणों बालक राम, मनी राम, श्रीराम, लेखराम, रीता देवी, राजकुमार, शिवराम, सुखराम, राजकुमार, इंद्र सिंह, चुनी लाल, सतपाल राजेश कुमार व राजेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर खनन करने में लगा है। जिस कारण साथ में ही सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल योजनाओं पर भारी असर पड़ रहा है। सरयाली खड्ड व सुनहानी खडड में जेसीबी द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए है। जिस कारण सरकार को भी लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। इस अवैज्ञानिक खनन से सुनहानी,
समेत कई अन्य क्षेत्रों में कई एकड़ कृषि योग्य भूमि खनन की भेंट चढ़ चुकी है, वहीं इन सीमांत इलाकों में बेतहाशा मैटीरियल की निकासी से खड्डों के बहाव का रुख भी बदल गया है। जेसीबी मशीनों, ट्रकों और ट्रैक्टरों के जरिये जा रहे अंधाधुंध अवैज्ञानिक खनन से शुक्र खडड व सीर खडड किनारे बनी पेयजल और सिंचाई योजनाओं के अस्तित्व पर खतरा हो गया है। अवैध खनन की मार झेल रही जल योजनाओं का जलस्तर गिरने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इससे भूमिगत जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। उधर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मस्त राम चौहान ने माना कि अवैध खनन के कारण खड्डों के किनारे जल स्रोतों पर स्थापित वाटर सप्लाई और इरीगेशन स्कीमों के सोर्स का लेवल नीचे जाने से जल योजनाओं के जलस्तर में गिरावट आई है उन्होंने बताया कि उनकी योजनाएं सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है भयंकर गर्मी के कारण खडड भी सूखने लगी हैं पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए उनको एक दूसरे टैंको से सप्लाई लेकर काम करना पड़ रहा है। फिलहाल सुनहानी खडड में जलस्तर को लेबल रखने के लिए कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े। उधर खनन निरीक्षक भूपेंद्र सिंह व जसवीर सिंह ने बताया कि अवैध खनन माफिया पर लगातार कार्यवाही की जाती है।