श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

तारापुर (मुंगेर) से गौरव कुमार की रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आरंभ होने में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। मेला की तैयारी में कच्ची कावंरिया पथ पर बिजली , पानी , शौचालय , झरना , चिकित्सक , पुलिस कैम्प सहित अन्य सुविधाएं कावंरियों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जोर शोर से अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वहीं शुक्रवार को तारापुर प्रखंड स्थित तारापुर नगर पंचायत के सीमा में भारी पुलिस बल के सहयोग से मोहनगंज चोरा नदी से लेकर कच्ची कावंरिया लिंक रोड तक , मोहनगंज चोरा नदी से लेकर शिव मार्केट तक, तारापुर-खड़गपुर मुख्यमार्ग में शहीद चौक से लेकर कॉपरेटिव बैंक तक सडक के किनारे किये गये अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर सड़क को संकीर्ण बना दिया था जिसे नगर पंचायत के द्वारा बुलडोजर चला कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया अतिक्रमण मुक्त करवाने का नेतृत्व नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी प्रार्थमा पुष्पांकर कर रही थी वही उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लाउडस्पीकर के द्वारा पूरे शहर में घूम-घूम कर अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी दी गयी थी पर अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर से अतिक्रमण नही हटाया जिसके वजह से तारापुर नगर पंचायत में बुलडोजर के द्वारा आज अतिक्रमण हटाया गया वही मौके पर तारापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!