R9. भारत से सीताराम के रिपोर्ट :तरहसी थाना
श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा का विराट आयोजन किया गया
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा वन पंचायत अंतर्गत तेलडीहा गांव में तीसरा अधिवेशन में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का विराट आयोजन आज से ही प्रारंभ कर दिया गया है जो कि सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा
जिसे लेकर आज कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई जिस के मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने विधिवत कलश यात्रा के साथ इस यज्ञ का उद्घाटन किया साथ ही साथ कलश यात्रा में शामिल होकर श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा में सौभाग्य प्राप्त किया
बताते चलें कि यह कलश यात्रा तरहसी प्रखंड के तेलडीहा से शुरू होकर बेदानी मोड़ होते हुए अमानत नदी में पहुंची जहां कलश में जल भरकर फिर तरहसी बाजार होते हुए तेलडीहा यज्ञ स्थल में प्रवेश हुए
जबकि उत्तर प्रदेश हरदोई से पधारे पंडित भी संपत कुमार त्रिपाठी एवं आचार्य अंबुज मिश्रा नाल वादक आनंद शुक्ला इन लोगों ने रात्रि में श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ संगीतमय के रसपान कराएंगे
मौके पर सच्चिदानंद पां RCडे उदयपुरा वन मुखिया पति रविंद्र नाथ पासवान पंसस पति महेंद्र पासवान इस्लामुल हक हीरा अंसारी समाजसेवी जितेंद्र पासवान सहित कई लोग मौजूद