श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने निकाली शोभायात्रा

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने निकाली शोभायात्रा

राजाखेड़ा। 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने जा रहे प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव की तैयारियों का जुनून देश भर में देखा जा रहा है जिसके साथ ही राजाखेड़ा कस्बे में संचालित बचपन पाठशाला स्कूल की ओर से शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों का उत्साह बेहद जोशीला रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामभक्त रामस्वरूप कोली, विशम्भर दयाल, राजेन्द्र राठौड़ रहे जिन्होंने शोभायात्रा को आरती व पुष्प वर्षा कर आगे बढ़ाया।

प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की उत्सव की तैयारियों के चलते स्कूल परिषर से ही शोभायात्रा शुरू हुई जिसमें बच्चों के हाथ में केसरिया ध्वज एवं बालिकाओ के सिर पर कलश रहे जिन्हें लेकर नगर भ्रमण हुआ सबसे पीछे स्कूली बच्चे भगवान राम, माता सीता, लक्षमण व पवन पुत्र हनुमान के रूप में रथ पर विराजमान रहे जिनका नगरवासियों की ओर से जोशीले तरीके से पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर पर किया गया।
संस्था की डायरेक्टर डॉ तरुणा मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी के दिन ऐतिहासिक दिन होगा करोड़ो भक्तों के आराध्य प्रभु श्रीराम का मंदिर सैकड़ो वर्षो की कठिन तपस्या के बाद अब बनकर तैयार हुआ है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का हम सभी सनातनी साक्षी बनने जा रहे हैं।
सभी इस अवसर को दीपावली के रूप में मनाएं और दीपोत्सव जरूर करें। इस दौरान विशंभरदयाल शर्मा,अनूप गुप्ता, अशर्फी सिंह जादौन,दिलीप पाराशर,प्रदीप कुमार शर्मा,अनूप तिवारी,मनोज सोनी,कुश राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!