संघर्ष के बिना सफलता नहीं मिलती: अंकिता शर्मा

खैरागढ़ शहर के कन्या उमा विद्यालय में नव प्रवेशी छात्राओं का प्रवेश उत्सव विधायक यशोदा वर्मा, ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर पुलिस ओएसडी अंकिता शर्मा नपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा की उपस्थिति में मना। इस दौरान नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत कर निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि शिक्षा मानव को महान बनाती है। समाज को सुधारने और नई दिशा देने के लिए बलिकाओ का पढ़ना और आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने छात्राओ को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि बालिकाओं को ऐसे कार्य नहीं करना है जिससे परिवार और समाज के समक्ष सर झुकाना पड़े, हमें समाज और परिवार का नाम रोशन करना है।
छुईखदान गंडई के पुलिस ओएसड अंकिता शर्मा ने छात्राओ का मनोबल उठाते हुए कहा की छात्राऐं अपने आप को कमजोर ना समझे। शर्मा बालिकाओ को तीन बातें गाठ बांध कर रखते शरीरिक रूप से मजबूत बनने, बौद्धिक रूप से और तीसरा से मजबूत बनने कहा। कहा कि हमे ह हालत में संघर्ष करना हैं संघर्ष के बिना सफलता नहीं मिल सकती इसके लिए नियमित व्यायाम एव खेल, नियमित 8 से 10 घण्टे पढा और अपने दिल और दिमाग नकारात्मक भाव को त्याग क सकरात्मक ऊर्जा को स्वीकार करन होगा। इस दौरान नीलांबर वर्मा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अल्ताफ खान, जफर खान, समी कुरैशी, शीला रानी महोबे, पार्ष दिलीप लहरे, सुमित टांडिया सं निषाद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखम छाजेड़, बीईओ महेश भुआर्य, नप सीएमओ सूरज सिदार बीआरसी खैरागढ़ सुजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।