संवाद एवं विवाद निवारण अभियान सम्पन्न हुई
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/आज दिनांक 14/07/2023 को भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत झाकस में बाटलाकला, केकड़ियाकला, बोरकुंड,डुलारिया के ग्रामीण जनसमुदायों की राजस्व विभाग से संबंधित मामला एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों का निराकरण हेतु पुलिस प्रशासन बैतूल के द्वारा सेवा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित तहसीलदार कार्तिक मौर्य, चिल्लोर थाना प्रभारी सतीश अंधवान दामजीपुरा चौकी प्रभारी और पेसा एक्ट विकासखंड समन्वयक शंकरलाल चौहान सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच,पंच गण और शांति एवं विवाद निवारण समिति,पेसा एक्ट समितियों के सदस्य एवं ग्रामीण जनसमुदाय उपस्थिति में तहसीलदार कार्तिक मौर्य के द्वारा सभी प्रकार के मामलों का निराकरण किया गया है।