संविदा भर्ती सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंटों को पुलिस ने लिया हिरासत में

भरतपुर 2 अगस्त

संविदा भर्ती सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंटों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

भरतपुर। संविदा भर्ती सहित कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सानिध्य में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुम्हेर पुलिस ने विरोध कर रहे 15 स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। स्टूडेंट हाल ही में हुए 25 लाख का गबन, संविदा भर्ती सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के सभी अधिकारी अपने-अपने ऑफिस छोड़कर निकल गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने बदसलूकी भी की। एबीवीपी के जिला संयोजक दौलत शर्मा ने बताया कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय में संविदा भर्ती में घोटाला किया गया। स्टूडेंट की फीस बढ़ाई गई। यूनिवर्सिटी में कई तरह के टेंडर दिए गए। उनमें कई अनियमितताएं हैं। हाल ही यूनिवर्सिटी में 25 लाख का गबन किया गया। उसमें यूनिवर्सिटी के कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, उसकी जांच नहीं हुई। 25 लाख के घोटाले में यूनिवर्सिटी के कई अधिकारी भी शामिल हैं। करीब 50 स्टूडेंट यूनिवर्सिटी पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। उससे पहले यूनिवर्सिटी कुम्हेर पुलिस थाने का जाब्ता तैनात कर दिया गया। छात्रों को यूनिवर्सिटी के अंदर नहीं घुसने दिया। साथ ही प्रदर्शन करने पहुंचे स्टूडेंट से पुलिस ने धक्का मुक्की भी की। छात्रों के जैसे ही प्रदर्शन के बारे में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को पता लगा तो वह अपने ऑफिस छोड़कर चले गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 15 स्टूडेंट को अपनी हिरासत में लिया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!