संस्कार केन्द्र चालक एवं पालकों का बैठक का हुआ आयोजन।

16 अप्रैल 2025

 

संस्कार केन्द्र चालक एवं पालकों का बैठक का हुआ आयोजन।

 

भरतपुर स्थित श्री मथुरा प्रसाद पोद्दार माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर कोडियान मौहल्ला में आदर्श विद्या मन्दि एफसीर समिति भरतपुर के अन्तर्गत संचालित केशवनगर, रणजीत नगर, बयाना व उच्चैन संकुल के संस्कार केन्द्र संचालक एवं पालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्या भारती राजस्थान के संस्कार केन्द्र प्रमुख महीपाल जी प्रजापत व आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के व्यवस्थापक मल्ल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी से संस्कार केन्द्र पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों पर शिक्षा के साथ साथ संस्कार निर्माण की प्रक्रिया सतत् चलती है। सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस बैठक में चारों संकुलों से सोलह चालक एवं पालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख चैतन्य प्रकाश अग्रवाल व प्रधानाचार्य प्रह्लाद सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!